Ranikhetnews

जाड़ों में भी 6 दिन से पानी के लिए तरस रहे नागरिकों ने जल संसथान के कार्यालय पर किया प्रदर्शन और नारेबजी।

जाड़ों में भी 6 दिन से पानी के लिए तरस रहे नागरिकों ने जल संसथान के कार्यालय पर किया प्रदर्शन और नारेबजी।

रानीखेत के चिलियानौला में पानी की सप्लाई लगातार 6 दिन से थप होने पर नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित नागरिकों द्वारा चिलियानौला स्थित जल संस्थान के कार्यालय में जाकर जमकर नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया और शीघ्र पानी सप्लाई सुचारु करने की मांग की।

लोगों का कहना था कि जल संस्थान द्वारा गरुवार को पानी सप्लाई करने की बात कही गयी थी। लेकिन आज भी पानी नहीं आया है। आम जनता हैंडपंप और गाड़ियों से पानी सारने को मजबूर है, लेकिन जल संस्थान समस्या को जल्द सुलझाने के प्रति गंभीर नहीं दिख रहा है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश बोरा ने बताया कि केवल 2 साल में नवनिर्मित पेयजल लाइन के पाइप फटना एक गंभीर विषय है जिससे कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है। उन्होंने बताया कि ये समस्या पिछले कई सालों से बनी हुई है लेकिन वरिष्ठ अधिकारियो से शिकायत के बाद भी जल संस्थान गंभीरता से काम नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा की पानी वितरण का कार्य जल संसथान के बयाज नगर पालिका को दिया जाना चाहिए ताकि बेहतर समन्वय से काम हो सके। आज प्रदर्शन करने वालों में अरुण रावत, कमलेश बोरा, सुन्दर कुवार्बी, जे सी आर्य, कमला बिष्ट, विनोद जोशी, आशीष पांडेय, मनोज बिष्ट आदि रहे।

Video :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top