Ranikhetnews

लोक गायिका रिंकू राणा का सड़क हादसे में आसमयिक निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक।

लोक गायिका रिंकू राणा का सड़क हादसे में आसमयिक निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक।

नानकमत्ता के पूरनगढ़ नौगला निवासी थारू जनजाति की उभरती लोक गायिका रिंकू राणा (36) का आज नानकमत्ता इलाके में सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। खटीमा के बंटी राणा सांस्कृतिक दल से जुड़ी रिंकू होली मनाने अपने मायके बिचपुरी गई हुई थीं। मायके से स्कूटी पर भतीजी के साथ लौटते समय ईंटों से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में रिंकू और उनकी भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गईं।स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल नानकमत्ता अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। उनकी भतीजी का इलाज जारी है। रिंकू का शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा उपजिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां पुलिस कार्रवाई कर रही है।

रिंकू की ससुराल भी नानकमत्ता के पूरनगढ़ नौगला में ही है। वे अपने पीछे 9 वर्षीय बेटे निशांत सिंह और पति महेश सिंह को रोता-बिलखता छोड़ गईं। सीमांत थारू समाज की इस पहली प्रसिद्ध लोक गायिका के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खटीमा विधायक एवं उपनेता प्रतिपक्ष भुवन चंद्र कापड़ी, राणा थारू परिषद सहित विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top