Ranikhetnews

अग्निशमन विभाग रानीखेत ने सुरक्षा उपकरणों की जांच कर किया फायर रिस्क निरीक्षण।

 

अग्निशमन विभाग रानीखेत ने सुरक्षा उपकरणों की जांच कर किया फायर रिस्क निरीक्षण।

आज दिनांक 06.03.2026 को अग्निशमन रानीखेत द्वारा रानीखेत क्षेत्र में स्थित होटल अलपाइन, सन एंड स्नो होटल तथा होटल रॉयल माउंटेन का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से फायर रिस्क निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान होटलों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों की जांच की गई तथा उनके सही संचालन एवं उपयोग के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही होटल प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि सभी अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील अवस्था में रखें तथा समय-समय पर उनकी नियमित जांच एवं रखरखाव सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में उनका प्रभावी उपयोग किया जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top