Ranikhetnews

नैनीताल घूमने आई युवती से टैक्सी चालक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, युवती ने पूरी रात अकेले जंगल में बितायी।

नैनीताल घूमने आई युवती से टैक्सी चालक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, युवती ने पूरी रात अकेले जंगल में बितायी।

नैनीताल घूमने गई दिल्ली की एक युवती के साथ गुरुवार देर शाम टैक्सी ड्राइवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर मारपीट कर घायल करने के बाद नशे में धुत ड्राइवर के चंगुल से भागी युवती ने पूरी रात जंगल में छिपकर बिताई।

AI Image

दिल्ली की लगभग 22 वर्षीय युवती गुरुवार को बस द्वारा देहरादून से हल्द्वानी पहुंची थी। हल्द्वानी से नैनीताल जाने के लिए उसने दीपक बोरा नामक टैक्सी ड्राइवर की कैब में सवार हुई। टैक्सी में बैठते समय उसे टैक्सी चालक के नशे में होने का अंदाज़ा नहीं हुआ लेकिन कुछ देर बाद उसने बहकी बहकी बाते करनी शुरू कर दी। लेकिन जब युवती ने उसे कोई जवाब नहीं दिया तो बल्दियाखान के पास पटवाडांगर मार्ग पर ड्राइवर ने गाड़ी जंगल की ओर मोड़ी, फोन छीन लिया और दुष्कर्म की कोशिश की।

विरोध करने पर छाते के डंडे से पेट पर मारा, लेकिन युवती नंगे पैर भागकर कलवर्ट में छिप गई। युवती ने पूरी रात जंगल में डरते हुए बिताई और सुबह बल्दियाखान पहुंचकर स्थानीय महिला को घटना के बारे बताया, जिन्होंने ग्राम प्रधान और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर छाते का डंडा, चप्पल और पर्स बरामद किया, इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने भी मौके की जांच की है। आरोपी दीपक बोरा के खिलाफ दुष्कर्म प्रयास, मारपीट और अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top