Ranikhetnews

करों के भुगतान के लिए कैंट बोर्ड रानीखेत लगाएगा कैंप। सेल्फ सर्विस मोड में सहायता करना लक्ष्य।

करों के भुगतान के लिए कैंट बोर्ड रानीखेत लगाएगा कैंप। सेल्फ सर्विस मोड में सहायता करना लक्ष्य।

रानीखेत छावनी क्षेत्रान्तर्गत ऐसे व्यक्ति जिनके द्वारा अभी तक छावनी करों का भुगतान नहीं किया गया है, अथवा उन्हें ई-छावनी पोर्टल के अन्तर्गत सैल्फ सर्विस मोड (Self service mode) के माध्यम से ऑन-लाइन माध्यम से असुविधा आदि का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे व्यक्तियों की समस्या के समाधान एवं छावनी करों की वसूली हेतु छावनी परिषद, रानीखेत द्वारा निम्न तिथियों को एक कैम्प का आयोजन अपरान्ह 02 बजे से 04 बजे तक निम्नानुसार किया जा रहा है :-

1. दिनांक 13-03-2026 गांधी चौक, रानीखेत ।

2. दिनांक 17-03-2026 शिव मन्दिर मुख्य गेट के सामने, रानीखेत।

3. दिनांक 20-01-2026 छावनी प्राथमिक विद्यालय, मालरोड।

4. दिनांक 23-03-2026 छावनी माध्यमिक विद्यालय, चौबटिया।

5. दिनांक 25-03-2026 गांधी चौक, रानीखेत ।

6. दिनांक 27-03-2026 रानीखेत इण्टर कालेज के समीप, जरूरी बाजार।

अतः ऐसे सभी करदाता जिनके द्वारा अभी तक अपने छावनी करों का भुगतान नहीं किया गया है अथवा जिन्हें ऑन-लाइन माध्यम से भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा हो, वे इन शिविरों के उपस्थित होकर अपनी समस्या का समाधान करते हुए भुगतान आदि कर सकते है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top