Ranikhetnews

स्टेशन पर खड़ी बस को सिरफिरा लेकर हुआ फरार, 5 यात्री भी थे सवार, त्वरित कार्यवाही से पुलिस ने रोकी बस।

स्टेशन पर खड़ी बस को सिरफिरा लेकर हुआ फरार, 5 यात्री भी थे सवार, त्वरित कार्यवाही से पुलिस ने रोकी बस।

अल्मोड़ा में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब एक सिरफिरा युवक धारानौला से केमू की बस लेकर फरार हो गया। घबराये चालक परिचालक ने तुरंत पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

मामला शनिवार 14 मार्च का है, धारानौला बस स्टैंड, अल्मोड़ा में एक बस हल्द्वानी जाने हेतु यात्रियों के लिए खड़ी थी। बस के चालक एवं परिचालक पास के एक होटल में भोजन करने के लिए चले गए, संयोग से वह चाबी बस में ही छोड़ गए। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति ने मौके का फायदा उठाकर बस चालक की सीट पर बैठा और बस को स्टार्ट कर पाँच यात्रियों को लेकर हल्द्वानी की ओर निकल पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही बस के वास्तविक चालक एवं परिचालक तत्काल निकटवर्ती चौकी धारानौला को सूचना दी। सूचना प्राप्त होते ही चौकी में मौजूद हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए परिचालक को साथ लेकर बस का पीछा किया गया।

पुलिस जवान की तत्परता के चलते बस को कर्बला तिराहा के पास सुरक्षित तरीके से रोक लिया गया तथा बस को लेकर जा रहे व्यक्ति अब्दुल अमीर खान उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र मोहम्मद अब्दुल अमीर निवासी भवाली जनपद नैनीताल को पकड़कर हिरासत में लिया गया। इसके बाद उसे चौकी धारानौला लाया गया। पूछताछ के उपरांत उक्त व्यक्ति के परिजनों को चौकी बुलाकर पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top