Ranikhetnews

क्या आपके गांव का नाम गैस वितरण की सूची में नहीं है? गैस एजेंसी प्रबंधक ने बताया किस प्रकार बांटी जायेंगे सिलेंडर।

क्या आपके गांव का नाम गैस वितरण की सूची में नहीं है? गैस एजेंसी प्रबंधक ने बताया किस प्रकार बांटी जायेंगे सिलेंडर।

दो दिन पूर्व इंडेन गैस एजेंसी द्वारा जारी एलपीजी गैस वितरण चार्ट के सार्वजनिक होने के बाद लोगों में एक बड़ा संदेह पैदा हो गया है। चार्ट में विभिन्न इलाको के नाम दिए गए हैं जिसमे बताया गया है कि गैस वितरण हेतु किस दिन किस जगह का नंबर आएगा। लेकिन इस चार्ट में अपने गांव या क्षेत्र का नाम ना देखने के बाद लोग और भी संदेह की स्तिथि में आ गए हैं।

इस बारे में आज रानीखेत न्यूज़ द्वारा गैस एजेंसी के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह जलाल से बात की गई। उन्होंने उन्होंने बताय कि जिस दिन जिस इलाक़ का नाम लिखा गया है उस दिन उस पूरे इलाके में गैस वितरित की जाएगी। जैसे कि 28 मार्च को सौनी ताड़ीखेत लिखा गया उस उस पूरे इलाके में गैस बांटी जाएगी, अर्थात ताड़ीखेत के साथ पथुली गाँव में भी गैस की गाडी जाएगी। अगर मजखाली लिखा है तो घिंघारीखाल, कलिका , नैनी, द्वारसौं में भी गैस बाटीं जाएगी। इसी प्रकार आप अपने आस पास के मुख्य स्थान का नाम लिस्ट में देखे, उसी दिन आपके इलाके में भी गैस वितरित होगी।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top