Ranikhetnews

रानीखेत में शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर का त्यौहार।

रानीखेत में शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर का त्यौहार।

आज रानीखेत में ईद-उल-फितर का त्यौहार हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। रानीखेत स्थित जामा मस्जिद में सुबह 9 बजे ईद की नमाज का आयोजन किया गया जहाँ सैकड़ों लोगों ने एक साथ नमाज़ अदा की। पेश इमाम लाईक अहमद तहसीनी ने ईद की नमाज़ पढ़ाई।

नमाज़ के बाद सभी में मुल्क की सलामती, अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। पेश इमाम ने दुआ करते हुए कहा कि हमारा देश दिन दूनी-रात चौगुनी तरक्की करे, हर घर में खुशियां आएं, और हर चेहरे पर मुस्कान बनी रहे। उन्होंने मुल्क के दुश्मनों के नेस्तोनाबूद होने की दुआ मांगी और सभी लोगों से आपसी प्यार, एकता और इंसानियत को बनाए रखने की अपील की।

नमाज के बाद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और छावनी परिषद के नामित सदस्य मोहन नेगी समेत कई लोगों ने मुस्लिम समुदाय से मिलकर ईद की बधाई दी। ईद मिलन कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रमोद पाल आदि उपस्थित रहे। जामा मस्ज़िद सदर मो० ईरफान ने सभी को ईद की मुबारक़बाद दी और शासन-प्रशासन व पुलिस महकमे के शुक्रिया अदा किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top