Ranikhetnews

हल्द्वानी में राजनाथ सिंह ने पुष्कर धामी सरकार की जमकर की सराहना, धाकड़ धामी को बताया धुरंधर धामी।

हल्द्वानी में राजनाथ सिंह ने पुष्कर धामी सरकार की जमकर की सराहना, धाकड़ धामी को बताया धुरंधर धामी।

आज कुमाऊं के “प्रवेश द्वार” हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने का उपलक्ष्य में एक बड़ी जनसभा को सम्बोधित किया। राजनाथ सिंह सुबह घोड़ाखाल सैनिक स्कूल नैनीताल में हीरक जयंती समारोह में शामिल होने के बाद दोपहर 1:30 बजे आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचे।

दोपहर करीब 1:40 बजे एमबी इंटर कॉलेज हल्द्वानी के मैदान में आयोजित जनसभा में राजनाथ सिंह ने पुष्कर धामी सरकार के कार्यों की जमकर तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि “चुनाव के समय मैंने कहा था कि धामी के नेतृत्व में बीजेपी जीत हासिल करेगी और ऐसा ही हुआ। मैंने पहले कहा था ‘हमारे धामी धाकड़ हैं’, लेकिन अब उन्हें ‘धुरंधर धामी’ कहा जाना चाहिए।” उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार राज्य में अपने दूसरे कार्यकाल के भी चार साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने उनके कार्यकाल को साधारण कार्यकाल न बताते हुए उत्तराखंड के लिए एक महत्वपूर्ण अध्याय बताया।


यह जनसभा “धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल” नामक कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई है, जिसमें भाजपा सरकार की उत्तराखंड में चार वर्षों की उपलब्धियों और कामों पर जोर दिया गया। राजनाथ सिंह ने चार धाम, मानसखंड कॉरिडोर जैसी हजारों करोड़ की योजनाओं और अवैध घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को सराहा. राजनाथ सिंह ने 2027 में भाजपा की प्रचंड जीत का विश्वास भी व्यक्त किया. रक्षा मंत्री ने उत्तराखंड को देवभूमि बताते हुए कहा कि यह आस्था, संस्कृति और तप की भूमि है। उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए उस समय पद पर थे, जब उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ था।

जनसभा स्थल पर दोपहर से ही भारी भीड़ जमा रही और वातावरण पूरी तरह चुनावी और उत्साहपूर्ण दिखाई दिया। पुलिस की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई है, ताकि राजनाथ सिंह के हैलीपैड आगमन, रोड शो और मैदान में बड़ी भीड़ के बीच सभा शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में यह सभा भाजपा के लिए आधार‑स्तर पर संगठन को बूस्ट देने और धामी सरकार की उपलब्धियों को जनसाधारण तक पहुंचाने के माध्यम के रूप में देखी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top