Ranikhetnews

ज्योलीकोट-भवाली रोड पर खतरनाक हादसा, गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, दो घायल।

ज्योलीकोट-भवाली रोड पर खतरनाक हादसा, गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, दो घायल।

नैनीताल जिले के ज्योलीकोट-भवाली मार्ग पर शनिवार सुबह एक भयावह सड़क दुर्घटना में दो पर्यटकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यह हादसा खूपी के पास गेठिया क्षेत्र में हुआ, जहां उन्नाव से जागेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में समा गई।

जानकारी के मुताबिक, वाहन नंबर यूपी78एसजे 4936 वाली इनोवा कार में चार युवक सवार थे, जो उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के पीताम्बर नगर से घूमने-फिरने के उद्देश्य से कैंची धाम और जागेश्वर धाम की ओर रवाना हुए थे। सुबह करीब 8:30 बजे जब कार खूपी के समीप पहुंची, तो चालक का नियंत्रण खो गया।

घटना की प्रत्यक्षदर्शी कविता गंगोला ने बताया की घटना के समय उन्होंने कार को खाई में गिरते देखा। जिसके बाद उन्होंने 108 में कॉल किया। गहरी खाई में कार के लुढ़कते ही तेज धमाके की आवाज से आसपास के ग्रामीण दहल उठे। सूचना पाते ही तल्लीताल थाना प्रभारी एसआई सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। लगभग दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद खाई से युवको को निकाला गया।

पुलिस जांच में मृतकों की पहचान पीताम्बर नगर, उन्नाव निवासी अंकित चौधरी (उम्र लगभग 25 वर्ष) और अभिराज (उम्र लगभग 28 वर्ष) के रूप में हुई। दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, अतुल दुबे और श्याम भी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना आधार अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top