Ranikhetnews

मुख्यमंत्री ने धन सिंह रावत से वापस लिया गया स्वास्थ मंत्रालय, सुबोध उनियाल बने नए स्वास्थ्य मंत्री, नए मंत्रियो को भी मिले मंत्रालय।

मुख्यमंत्री ने धन सिंह रावत से वापस लिया गया स्वास्थ मंत्रालय, सुबोध उनियाल बने नए स्वास्थ्य मंत्री, नए मंत्रियो को भी मिले मंत्रालय।

धामी कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। पांच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद हुए इस आवंटन में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील विभाग अपने पास ही रखे हैं। पहले उनके पास 35 से ज्यादा विभागों का जिम्मा था। नई सूची के मुताबिक, धामी सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, सूचना एवं जनसंपर्क जैसे अहम विभाग खुद संभालेंगे। ये विभाग शासन की रीढ़ हैं, जो प्रशासनिक फैसलों और कानून-व्यवस्था पर सीधा नियंत्रण रखते हैं।

मुख्यमंत्री ने बड़ा कदम उठाते हुए स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी धन सिंह रावत से वापस लेकर सुबोध उनियाल को स्वास्थ्य विभाग सौंपा गया है।

अन्य मंत्रियों के विभाग

खजान दास: समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, भाषा विभाग।भरत सिंह चौधरी: ग्रामीण विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम।

मदन कौशिक: पंचायती राज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन एवं जनगणना।

प्रदीप बत्रा: परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी।

राम सिंह कैड़ा: शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, जलागम प्रबंधन।

भरत सिंह चौधरी : ग्राम्य विकास विभाग और लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम की जिम्मेदारी दी गई है.

और अधिक विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए शाशनादेश को देखें :-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top