Ranikhetnews

छुट्टियों के चलते कैंची धाम में उमड़े श्रद्धालु, स्थानीय निवासी फिर से कई किलोमीटर लम्बे जाम में फंसे।

छुट्टियों के चलते कैंची धाम में उमड़े श्रद्धालु, स्थानीय निवासी फिर से कई किलोमीटर लम्बे जाम में फंसे।

हल्द्वानी हाईवे पर पहाड़ से आने जाने वाले यात्रियों को आज भीड़ भारी जाम का सामना करना पड़ा। शनिवार को ईद की छुट्टी और आज रविवार की छुट्टी होने के चलते भारी संख्या में पर्यटकों और श्रद्धालुओं ने कैंची धाम और पहाड़ का रुख किया। जिसके चलते कैंची धाम में कई किलोमीटर लम्बा जाम लगा रहा। वही मंदिर के अंदर भी भारी भीड़ होने से भक्तो को बाबा के दर्शन करने के लिए घंटो तक लाइन में लगना पड़ा।

बीते कल शनिवार को भी कैंची धाम में यही हाल था। कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भवाली और हल्द्वानी दौरे के कारण अधिसंख्य पुलिस बल VIP ड्यूटी में तैनात था जिस कारण कैंची धाम में भारी अव्यवस्था का माहौल देखा गया। सामान्य रूप से रानीखेत अल्मोड़ा की दूरी जो साढ़े तीन घंटे में आराम से तय होती है दोनों ही दिन उसे तय करने में लोगों को 5 से 6 घंटे तक का समय लगा।

इस जाम से निजात दिलाने वाले बिपास का काम चल रहा है लेकिन अंदेशा है की इस साल के अंत तक ही ये यातायात के लिए सुचारु हो पायेगा। तब तक आम जनता को ऐसे ही जाम के झाम से दो चार होना पड़ेगा। नीचे वीडियो में देखिये कितना हुआ बाईपास का निर्माण :-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top