Ranikhetnews

द्वाराहाट की गरिमा जोशी का स्वर्णिम प्रदर्शन: ओडिशा पैरा चैंपियनशिप में गोल्ड और सिल्वर जीत उत्तराखंड का बढ़ाया मान।

द्वाराहाट की गरिमा जोशी का स्वर्णिम प्रदर्शन: ओडिशा पैरा चैंपियनशिप में गोल्ड और सिल्वर जीत उत्तराखंड का बढ़ाया मान।

मूल रूप से द्वाराहाट निवासी उत्तराखंड की स्टार पैरा एथलीट गरिमा जोशी ने 24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में शानदार कमाल दिखाया। एफ-55 कैटेगरी में डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही जैवलिन थ्रो में सिल्वर हासिल कर उन्होंने राज्य का मान बढ़ाया।देशभर से 1400 से ज्यादा एथलीट्स वाली इस कड़ी प्रतियोगिता में गरिमा का प्रदर्शन लाजवाब रहा। उत्तराखंड ने कुल 9 मेडल जीतकर अपनी मजबूत वापसी दर्ज की।

इससे पहले दिल्ली वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्री में भी गरिमा ने डिस्कस थ्रो में गोल्ड और शॉट पुट व जैवलिन थ्रो में सिल्वर अपने नाम किए थे। समापन समारोह में विजेताओं को पदक ओडिशा के मंत्री मोहन चरण माझी ने प्रदान किए। गरिमा की यह लगातार सफलता पैरा स्पोर्ट्स में उत्तराखंड की उभरती ताकत को रेखांकित करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top