Ranikhetnews

धामी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर रानीखेत में लगा बहुउद्देशीय शिविर, विधायक नैनवाल ने किया शुभारम्भ।

धामी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर रानीखेत में लगा बहुउद्देशीय शिविर, विधायक नैनवाल ने किया शुभारम्भ।

धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला के अंतर्गत “प्रशासन गांव की ओर अभियान” में आज रानीखेत के ताड़ीखेत के श्रद्धानन्द मैदान में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टाल में जाकर विभागों द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

मुख्य अतिथि डॉ प्रमोद नैनवाल ने अपने सम्बोधन में उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा भी सरकार की द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजना की जानकारी साझा की गयी। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना गया तथा उनका मौके पर ही निस्तारण किया गया।

कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन की पुलिस से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया तथा उनके त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव, महिला एवं बाल अपराध, किरायेदार सत्यापन, महिला सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव, मानव तस्करी, यातायात नियमों व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर- डायल 112, साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930, आपदा हेल्पलाइन नम्बर 1070, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top