Ranikhetnews

पूर्व विधायक महेश नेगी के स्वास्थ में हुआ सुधार, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी ने दिल्ली जाकर जाना हाल।

पूर्व विधायक महेश नेगी के स्वास्थ में हुआ सुधार, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी ने दिल्ली जाकर जाना हाल।

रानीखेत के द्वाराहाट से पूर्व विधायक महेश नेगी का दिल का ऑपरेशन नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक हो गया। वे कुछ दिनों पहले दिल की समस्या के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट से हल्द्वानी रेफर किए गए थे, फिर नोएडा ले जाया गया। वे उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष भी हैं।

बुधवार को उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी और कुलदीप बिष्ट ने अस्पताल जाकर उनकी कुशल-क्षेम पूछी। अतुल जोशी ने बताया कि ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और अब नेगी जी को आईसीयू से जनरल वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top