Ranikhetnews

रानीखेत में मुख्यमंत्री राहतकोष पात्र व्यक्तियों को ना मिलने का आरोप लगा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन। प्रशासनिक दखल की मांग।

रानीखेत में मुख्यमंत्री राहतकोष पात्र व्यक्तियों को ना मिलने का आरोप लगा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन। प्रशासनिक दखल की मांग।

रानीखेत में कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री राहतकोष एवं अन्य राहतकोषों के राजनितिक दबाव में गलत प्रयोग होने का आरोप लगते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कार्यवाई की मांग की गयी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं कहा है कि मुख्यमंत्री राहत कोष की धनराशि का वितरण प्रशासन की देखरेख में सुनिश्चित किया जाए और पात्र लाभार्थियों की सही पहचान सुनिश्चित की जाए।

ज्ञापन में कहा गया है कि मुख्यमंत्री राहत कोष का उद्देश्य आपदा, बीमारी एवं अन्य विषम परिस्थितियों में प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को त्वरित सहायता प्रदान करना है। कहा कि हमारे संज्ञान में आया है कि मुख्यमंत्री राहतकोष एवं अन्य से वास्तविक पात्र व्यक्तियों को राहतकोष का वितरण राजनैतिक दबाव के चलते रोका जा रहा है।

ज्ञापन देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहत कोष के वितरण में स्पष्ट प्रक्रिया एवं प्रशासनिक नियंत्रण में किये जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में गीता पवार, नेहा माहरा, पंकज गुरुरानी, दीप उपाध्याय, विजय तिवारी, सुरेन्द्र पवार, प्रदीप रावत, सोनू सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top