Ranikhetnews

रानीखेत में वरिष्ठ कांग्रेसी शेख सलीम अहमद के निधन से शोक की लहर, अनेक समाजिक व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया।

 

रानीखेत में वरिष्ठ कांग्रेसी शेख सलीम अहमद के निधन से शोक की लहर, अनेक समाजिक व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया।

रानीखेत में वरिष्ठ कांग्रेसी और व्यापारी शेख सलीम अहमद का 3 अप्रैल की सांय लंबी बीमारी के बाद आज लगभग 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका लम्बे समय से इलाज चल रहा था। वो अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी व 2 पुत्र छोड़ गए हैं। रानीखेत के सदर बाज़ार में लाइट हाउस के नाम से उनका प्रतिष्ठान है। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

उनके निधन पर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष करन माहरा समेत रानीखेत कांग्रेस के सदस्यों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। वही व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा, व्यापारी भुवन पपनैं, हिमांशु उपाध्याय आदि ने भी उनके निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top