Ranikhetnews

रानीखेत में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान हुआ संपन्न, कार्यकर्ताओ को विभिन्न विषयों की दी जानकारी।

रानीखेत में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान हुआ संपन्न, कार्यकर्ताओ को विभिन्न विषयों की दी जानकारी।

रानीखेत में भाजपा ने दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है इसी क्रम में दो दिवसीय आयोजन रानीखेत में किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन रानीखेत विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कार्यकताओं को विभिन्न विषयो के सम्बन्ध में जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया।

कार्यक्रम 5 अप्रैल से 6 अप्रैल तक 24 घंटों के लिए 7 सत्रों में आयोजित किया गया था। प्रत्येक सत्र के लिए अलग अलग वक्ताओं को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने अपने अपने विषय पर जानकारी कार्यकर्ताओं के साथ साझा की। कार्यक्रम में भाजपा के इतिहास, सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग, बूथ समितियां और सर प्रक्रिया जैसे विषयो पर चर्चा हुयी। कार्यक्रम के समापन के पश्चात् आज भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने पश्चात् मिष्ठान वितरण किया।

कार्यक्रम को विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल, प्रदीप बिष्ट, कैलाश भट्ट, अशोक पांडे, नरेंद्र भंडारी, विमला रावत, मोहन नेगी, विमल भट्ट, संजय पंत, दीप भगत ने सम्बोधित किया। संचालन नगर महामंत्री दर्शन मेहरा ने किया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष घनश्याम भट्ट, गिरीश भगत, ललित मेहरा नगर अध्यक्ष, उमेश पंत, रामेश्वर गोयल, दर्शन बिष्ट, रमेश खनायत, जगदीश अग्रवाल, मदन कुंवार्बी, तनुजा शाह, रेखा पांडे, दीप्ती बिष्ट, सरिता पांडे, भावना पालीवाल, विनोद कुमार, विनोद भार्गव, अरविंन्द्र कुमार, महेंद्र सिंह मेहरा, अजय चौहान, महेंद्र पाल, अमित हरबोला, दिनेश चंद्र, प्रभु दयाल, खजान पांडे, ऋषभ यादव, दीप चंद्राकर, राजेंद्र बिष्ट, गीता बेलवाल, लता पांडे, भोपाल सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, कविता चौहान, बीना बिष्ट, भावना देवी, कृष्णा देवी, नीरज तिवारी, भारत तिवारी, चंद्रशेखर, ध्यान सिंह नेगी आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top