Ranikhetnews

सीटी स्कैन मशीन क्षतिग्रस्त होने के मामले में अल्मोड़ा सीएमओ निलंबित, पौड़ी अस्पताल अधीक्षक पर भी कार्रवाई

सीटी स्कैन मशीन क्षतिग्रस्त होने के मामले में अल्मोड़ा सीएमओ निलंबित, पौड़ी अस्पताल अधीक्षक पर भी कार्रवाई

उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने पौड़ी जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन के रखरखाव में लापरवाही के मामले में कड़ी कार्रवाई की है। पौड़ी के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजयेन्द्र भारद्वाज को तत्काल निलंबित कर दिया गया है, जबकि उनके खिलाफ जांच के निर्देश जारी किए गए हैं।

AI Image

इसके अलावा, अल्मोड़ा के वर्तमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (तत्कालीन पौड़ी सीएमओ) डॉ. प्रवीण कुमार को भी निलंबन की कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 2022 में खराब हुई करोड़ों रुपये कीमत वाली सीटी स्कैन मशीन को अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षित स्थान के बजाय खुले में रख दिया था, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मंत्री ने चेतावनी दी कि अस्पतालों में संसाधनों के प्रबंधन में ऐसी लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उचित प्रबंधन न होने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस मामले में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के तत्कालीन महानिदेशक, निदेशक, संयुक्त निदेशक और सहायक निदेशक से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top