Ranikhetnews

देहरादून में पाकिस्तानी आतंकी से जुड़े युवक विक्रांत कश्यप को STF ने असलहे के साथ दबोचा, प्रधानमंत्री के दौरे से पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

देहरादून में पाकिस्तानी आतंकी से जुड़े युवक विक्रांत कश्यप को STF ने असलहे के साथ दबोचा, प्रधानमंत्री के दौरे से पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

देहरादून, 10 अप्रैल 2026: उत्तराखंड STF ने प्रेमनगर क्षेत्र से पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े संदिग्ध विक्रांत कश्यप (29 वर्ष) को एक अवैध 32 बोर पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और स्प्रे पेंट कैन के साथ गिरफ्तार किया। घटना 9 अप्रैल की रात को STF और प्रेमनगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई।

STF एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुखबिरों और तकनीकी निगरानी से पता चला कि विक्रांत इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप के जरिए शहजाद भट्टी व उसके साथी राणा से संपर्क में था। आरोपी देहरादून के प्रतिष्ठित सरकारी व सैन्य संस्थानों की जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था, जो तहरीक-ए-तालिबान-हिन्दुस्तान (TTH) की भारत में विस्तार योजना का हिस्सा था। STF लगातार सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को स्लीपर सेल बनाने की कोशिशों पर नजर रख रही है।

पूछताछ में विक्रांत ने कबूला कि वह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का फैन था। उनकी हत्या से आहत होकर बदला लेने की सोच रहा था। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर शहजाद भट्टी की रील्स व पोस्ट्स से प्रभावित हो गया और संपर्क में आ गया।

एसएसपी अजय सिंह ने कहा, “राष्ट्रविरोधी तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ऐसे इनपुट्स पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।” पुलिस आरोपी से पूछताछ जारी रखे हुए है और उसके अन्य नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top