Ranikhetnews

विश्व हिन्दू परिषद् ने किया कार्यकारिणी विस्तार, विपिन भार्गव बने जिला मंत्री।

विश्व हिन्दू परिषद् ने किया कार्यकारिणी विस्तार, विपिन भार्गव बने जिला मंत्री।

सोमेश्वर, 11 अप्रैल: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की सोमेश्वर विभाग बैठक में आज रानीखेत जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। केंद्रीय गौ सेवा प्रमुख दिनेश उपाध्याय, प्रांत संगठन मंत्री अजय जी और विभाग संगठन मंत्री वेद प्रकाश जी सहित वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन पंत ने विपिन भार्गव को जिला मंत्री, श्रीमती बबीता केड़ा को मातृ शक्ति संयोजिका तथा रघुवर सिंह बिष्ट को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। केंद्रीय एवं प्रांत अधिकारियों ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को भगवा गमछा पहनाकर संगठन में स्वागत किया।

बैठक में रानीखेत नगर अध्यक्ष नवल किशोर पाण्डेय, द्वाराहाट प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, पाराशर तिवारी, मनोज कुमार अग्रवाल, हेम चंद्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top