Ranikhetnews

रानीखेत में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन करन माहरा ने विधि विधान के साथ किया।

रानीखेत में कांग्रेस के नए कार्यालय का उद्घाटन करन माहरा ने विधि विधान के साथ किया।

रानीखेत। सदर बाजार स्थित जोशी कॉम्प्लेक्स, डोलिया पहाड़ी के पास कांग्रेस पार्टी के नए कार्यालय का शनिवार को पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन हो गया। विधि-विधान से पूजा के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व CWC सदस्य करन माहरा ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और जनहित मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष अगस्त लाल साह, अम्बेडकर समारोह समिति अध्यक्ष गुसाईं राम, चिलियानौला अध्यक्ष कमलेश बोरा, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, कोऑर्डिनेटर कुलदीप कुमार, गोविंद बिष्ट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, पूर्व व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक पंत, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, संजय बिष्ट, हेमंत बिष्ट, दीप उपाध्यक्ष, विजय तिवारी, अमित पांडेय, चंदन बिष्ट, विश्व विजय माहरा, हबीब अहमद, हिमांशु बिष्ट, सोनू आर्या, गुड्डू खान, राहुल नेगी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top