Ranikhetnews

अल्मोड़ा में चेकिंग के दौरान 97,600 रुपये कीमत की 488 ग्राम चरस बरामद, तीन युवक गिरफ्तार।

अल्मोड़ा में चेकिंग के दौरान 97,600 रुपये कीमत की 488 ग्राम चरस बरामद, तीन युवक गिरफ्तार।

अल्मोड़ा, 25 अप्रैल 2026: कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम ने लोधिया बैरियर पर वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। कार नंबर UK02 5247 वाले वाहन की तलाशी लेने पर तीन युवकों के कब्जे से 488 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 97,600 रुपये बताई जा रही है।

इस मामले में हिमांशु बोरा (21 वर्ष), निवासी लालकुआं, सुमित सिंह दानू (18 वर्ष) निवासी बिन्दुखत्ता, साहिल टम्टा (19 वर्ष) निवासी बागेश्वर को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों को मौके पर गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर नंबर 40/2026 दर्ज की गई। वाहन को सीज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस टीम :
– वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश बोरा, कोतवाली अल्मोड़ा।
– हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा, कोतवाली अल्मोड़ा।
– हेड कांस्टेबल जगपाल सिंह, एसओजी अल्मोड़ा।
– कांस्टेबल इरशाद उल्ला, एसओजी अल्मोड़ा।
– कांस्टेबल राकेश खेतवाल, एसओजी अल्मोड़ा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top