Ranikhetnews

उत्तराखंड गजब है : बार बंद कराने पहुंची पुलिस तो अंदर मित्रो के साथ पार्टी करते मिले आईजी, रात एक बजे एसएसपी ने बंद करवाया बार।

उत्तराखंड गजब है : बार बंद कराने पहुंची पुलिस तो अंदर मित्रो के साथ पार्टी करते मिले आईजी, रात एक बजे एसएसपी ने बंद करवाया बार।

राजधानी देहरादून से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ रोमियो लेन बार में शनिवार रात 12:30 बजे तक शराब परोसने और तेज संगीत बजाने की शिकायत पर जब पुलिस ने पर कार्रवाई शुरू की, लेकिन पुलिस उस समय हतप्रभ रह गई जब बार के अंदर खुद आईजी साहब अपने मित्रो के साथ पार्टी करते दिखे और उन्होंने एसपी सिटी को वहां से जाने के लिए कह दिया हालाँकि बाद में आईजी वहां से चले गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बार रात 11 बजे के बाद नहीं खुल सकते हैं। विगत 30 मार्च ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या भी बार-पब की इसी मनमानी का नतीजा थी। आरोपी मसूरी रोड स्थित जेनजी बार में सुबह छह बजे शराब पीकर निकले थे। इस पर पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाई और कई बार और रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी अपने हाथ में ले ली। सीसीटीवी पर ही करीब 12:30 बजे रोमियो लेन के बाहर भीड़भाड़ का नजारा दिखा था। जिस पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार कई थानों की फोर्स लेकर रात करीब 12:30 बजे बार पहुंचे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई, आईजी सामने आए और एसपी सिटी को फोर्स लेकर लौट जाने को कहा। इसकी जानकारी एसएसपी डोबाल को मिली तो वे खुद लाठियां थामकर बार पहुंचे। करीब एक बजे एसएसपी ने स्टाफ को भूतल पर लाकर सबको खाली कराया और रात 11 बजे की समय सीमा का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी। घटना के समय आईजी अपने दोस्तों संग पार्टी कर रहे थे, जो बाद में चले गए। पूरा वाकया बार के सीसीटीवी में कैद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top