Ranikhetnews

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्षोउल्लास से मनाया हरीश रावत का जन्मदिन, रावत भी पहुंचे अपने गाँव मोहनरी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्षोउल्लास से मनाया हरीश रावत का जन्मदिन, रावत भी पहुंचे अपने गाँव मोहनरी।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का 78वें जन्मदिन आज हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर रानीखेत में कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर व मिष्ठान वितरण कर उनका जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करन माहरा ने कहा कि हरीश रावत उत्तराखंडियत के सबसे बड़े हितैषी नेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने संक्षिप्त 2.5 वर्ष के कार्यकाल में भी कई ऐतिहासिक और जनहितकारी कार्य किए हैं। उन्होंने हरीश रावत के दीर्घायु होने एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है।

आज उनके जन्मदिन पर हरीश रावत अपने पैतृक गांव मोहनरी में उपस्थित रहे। जहाँ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने पहुंचे। रानीखेत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के बाद करन माहरा समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने मोहनरी पहुंच कर हरीश रावत को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की।

रानीखेत में आयोजित कार्यक्रम में कैलाश पांडेय, उमेश भट्ट, नेहा माहरा, पंकज जोशी, रमेश पंत, भगवंत नेगी, हरीश राम, जयंत रौतेला, कुलदीप कुमार, सोनू सिद्दीकी, विनीत चौरसिया, दीप उपाध्याय, विजय तिवारी, मो० तैय्यब, कुसुम जोशी, ज्योति पांडेय, मीनाक्षी साह, नाज़िश बेगम, प्रमोद पाल, पंकज गुरुरानी, विनीत चौरसिया, संदीप बंसल, प्रमोद रावत, हरीश अधिकारी, अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top