Ranikhetnews

BJP विधायक के नाम से वायरल पत्र पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने की SIT जांच की मांग

गदरपुर BJP विधायक के नाम से वायरल पत्र पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने की SIT जांच की मांग

देहरादून, 1 मई 2026: सोशल मीडिया पर गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडेय के नाम से वायरल एक कथित पत्र ने उत्तराखंड की राजनीति में हलचल मचा दी है। पत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर उत्पीड़न, परिवार को धमकी और राजनीतिक-सामाजिक जीवन नष्ट करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रेसवार्ता में पत्र का हवाला देते हुए धामी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग प्रदेश हित के बजाय अपने स्वार्थ के लिए सिस्टम का दुरुपयोग कर रहे हैं। गोदियाल ने राज्यपाल से मुलाकात के दो प्रयास विफल होने का भी जिक्र किया, जहां वे कथित कुर्की की शिकायत करना चाहते थे। उन्होंने पत्र की सच्चाई जांचने और पूरे मामले की एसआईटी जांच की मांग की, साथ ही कहा, “सत्ताधारी विधायक सुरक्षित नहीं, तो आम जनता का क्या होगा?”

पत्र में संबोधित व्यक्ति का नाम काले रंग से छिपाया गया है। दूसरी ओर, विधायक अरविंद पांडेय ने स्पष्ट इनकार किया कि उन्होंने ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा। प्रदेश भाजपा महामंत्री दीप्ति रावत ने इसे फर्जी बताते हुए कांग्रेस की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि विधायक ने संगठन को कोई शिकायत नहीं दी और न ही कोई आधिकारिक पत्र सामने आया है।

अरविंद पांडेय बोले मैंने कोई पत्र नहीं लिखा है :

वहीं दूसरी ओर विधायक अरविंद पांडेय ने साफ़ तौर पर कह दिया है कि उन्होंने ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा है। प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने इस पत्र को फर्जी बताकर विपक्ष की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि विधायक ने संगठन को ऐसा कोई पत्र नहीं दिया है और न ही इस संबंध में कोई आधिकारिक शिकायत सामने आई है। सरकार ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

VIDEO :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top