Ranikhetnews

रेल मंत्री ने दी रामनगर-देहरादून के बीच सीधी ट्रेन को मंजूरी, सांसद अनिल बलूनी ने पत्र साझा कर दी जानकारी।

रेल मंत्री ने दी रामनगर-देहरादून के बीच सीधी ट्रेन को मंजूरी, सांसद अनिल बलूनी ने पत्र साझा कर दी जानकारी।

रामनगर, 3 मई 2026: गढ़वाल सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी की एक और पहल रंग लाई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रामनगर के जिम कॉर्बेट से राजधानी देहरादून के बीच सीधी ट्रेन चलाने को स्वीकृति दे दी है।

रेल मंत्री ने सांसद बलूनी को लिखे पत्र में स्पष्ट किया कि रामनगर-देहरादून ट्रेन को मंजूरी मिल चुकी है। बलूनी ने इस आधिकारिक पत्र को सोशल मीडिया पर साझा कर लोगों को जानकारी दी। हाल ही में उन्होंने रेल मंत्री से इस ट्रेन की मांग की थी, जो स्थानीय लोगों की लंबे समय की मांग रही है।

इस ट्रेन से न केवल स्थानीय निवासियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि पर्यटकों को भी जिम कॉर्बेट और देहरादून के बीच सीधा कनेक्टिविटी लाभ होगा। इससे पहले सांसद बलूनी की पहल पर उत्तराखंड के लिए कई नई ट्रेनें शुरू हो चुकी हैं, जिनमें काठगोदाम-देहरादून के बीच ‘नैनी दून एक्सप्रेस’, कोटद्वार-नई दिल्ली तथा देहरादून-लखनऊ ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि ट्रेन जल्द शुरू हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top