Ranikhetnews

रानीखेत में भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का हुआ शुभारम्भ।

रानीखेत के चिलियानौला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए आयोजकों ने संगठन की विचारधारा, सेवा भाव और राष्ट्रनिर्माण में कार्यकर्ताओं की भुमिका पर जोर दिया। प्रशिक्षण वर्ग में शामिल सहभागियों के उत्साह, समर्पण और अनुशासन ने संगठन की मजबूती को रेखांकित किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क में वृद्धि होगी।


कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री श्री सुरेश भट्ट, रानीखेत जिला प्रभारी श्री प्रदीप जनौटी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री नेत्रपाल मौर्य, प्रदेश मंत्री श्री गुंजन सुखीजा और रानीखेत जिला अध्यक्ष श्री घनश्याम भट्ट प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। साथ ही रानीखेत जिला महामंत्री श्री ध्यान सिंह नेगी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री साहिल बेलवाल, वरिष्ठ नेता श्री मोहन नेगी, निवर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री दीप भगत, वरिष्ठ नेता श्री गिरीश भगत, मंडल अध्यक्ष रानीखेत श्री ललित मेहरा, मंडल अध्यक्ष ताडीखेत श्री मुकेश पांडे, मंडल अध्यक्ष बिनसर महादेव श्री राम सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष भिक्यासैन श्री प्रेम रावत, मंडल महामंत्री उमेश पंत तथा अन्य स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top