Ranikhetnews

पेट्रोल, डीजल, गैस की कीमतों और NEET पेपर लीक के विरोध में माहरा के नेतृत्व में फूँका केंद्र सरकार का पुतला।

पेट्रोल, डीजल, गैस की कीमतों और NEET पेपर लीक के विरोध में माहरा के नेतृत्व में फूँका केंद्र सरकार का पुतला।

रानीखेत — पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में लगातार इजाफे और NEET पेपर लीक के विरोध में आज रानीखेत कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के पुतले का दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और CWC सदस्य करन माहरा ने किया। प्रदर्शनकारियों ने महंगाई व शिक्षा तंत्र में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ तीखी नाराजगी जताई।

करन माहरा ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से छोटे व्यापारियों, टैक्सी चालकों, मजदूरों व दुकानदारों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है और बाजारों में सुस्ती आ गई है। करन ने बताया कि ऐसे हालात में कई परिवारों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है और सरकार स्थिति पर बेपरवाही बरत रही है।

NEET पेपर लीक का जिक्र करते हुए करन माहरा ने इसे देश के लाखों छात्रों के सपनों के साथ धोखा करार दिया। उन्होंने कहा कि मेहनत कर रहे विद्यार्थियों का भरोसा टूट गया है और गरीब-मध्यमवर्गीय परिवारों द्वारा लिये गये कर्ज तक बेकार हो सकते हैं यदि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता नहीं लाई गई। करन ने कहा कि यह मामूली पेपर लीक नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य और आत्मविश्वास पर हमला है।

प्रदर्शनकारी मांगें उठाते हुए केंद्र सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण, छोटे व्यापारियों को राहत और NEET पेपर लीक की निष्पक्ष व तेज़ जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आगे भी इसी तरह की नीतियों के विरोध में जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह अधिकारी, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, अगस्त लाल साह, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, कार्यालय प्रबंधक रमेश पंत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कल्पना आर्या, पूर्व व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक पंत, पूर्व व्यापार मंडल उपसचिव विनीत चौरसिया, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, महिला नगर महासचिव कुसुम जोशी, यूथ ज़िला उपाध्यक्ष अंकित रावत, यूथ ज़िला महासचिव अरसलान शेख़, यूथ ब्लॉक अध्यक्ष नीरज रावत, संदीप बंसल, अजय कुमार बबली, हबीब अहमद, पंकज गुरुरानी, त्रिलोक आर्या, दीप उपाध्याय, विजय तिवारी, हेमंत बिष्ट, मुन्नी देवी, ममता देवी, कमला देवी, राजू,चन्दू, राजेन्द्र वाल्मिकी, मीनू डाबर, अंजू बोरा, स्वाति बंसल, प्रेमा रावत, कृपाल सिंह, राजेन्द्र कुमार, दीपक सोंटियाल, पारस खत्री, मोहित बिष्ट, आदित्य कुमार, आशीष सोंटियाल, अभिनव माहरा, पंकज, दीक्षांत, मो० सिराज सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top