Ranikhetnews

आउटसोर्स कर्मचारियों की दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 805 रुपये की जाए, छावनी परिषद् को सौंपा ज्ञापन।

आउटसोर्स कर्मचारियों की दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 805 रुपये की जाए, छावनी परिषद् को सौंपा ज्ञापन।

रानीखेत। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के जिलाध्यक्ष जगदीश कुमार ने छावनी परिषद से अनुरोध करते हुए कहा है कि छावनी परिषद में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 805 रुपये किये जाने चाहिए। उन्होंने यह मांग आज छावनी परिषद में सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से उठाई।

जगदीश ने बताया कि केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, नई दिल्ली ने कामगारों के मूल्य सूचकांक जारी कर मजदूरी दरों में संशोधन का निर्देश दिया है। इसके अनुपालन हेतु नगर निगम देहरादून ने भी अपने आउटसोर्स कर्मचारियों का दैनिक वेतन 29 अप्रैल 2026 को संशोधित कर 805 रुपये प्रति दिन करने का प्रस्ताव और बोर्ड निर्णय पारित कर लिया है।

ज्ञापन में जिलाध्यक्ष ने कहा है कि देहरादून नगर निगम की तर्ज पर छावनी परिषद रानीखेत में नियुक्त आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में भी 805 रुपये प्रति दिन की वृद्धि की जाए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि परिषद इस अनुरोध का अवलोकन कर आगामी बोर्ड बैठक में इसे प्रस्तावित करवेगी, जिससे कर्मचारियों के वेतन में आवश्यक बढ़ोतरी की जा सके। ज्ञापन सौंपने वालों में जगदीश कुमार के साथ मनोज कुमार सहित अन्य प्रतिनिधि भी शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top