Ranikhetnews

रानीखेत तहसील क्षेत्र से नाबालिग लड़की लापता, हल्द्वानी से अज्ञात नंबर से किया फ़ोन।

रानीखेत तहसील क्षेत्र से नाबालिग लड़की लापता, हल्द्वानी से अज्ञात नंबर से किया फ़ोन।

रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत तहसील के ग्राम डूंगरा की 17 वर्षीय नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिवार ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई है और लड़की की सुरक्षित सलामती के लिए मदद की अपील की है।

पड़ोसियों और परिजनों के अनुसार लड़की मानसिक रूप से अस्वस्थ है। घटना 21 मई 2026 की बताई जा रही है, जब वह बिना बताए घर से चली गई। लड़की ने अपना निजी मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ दिया था। उसके पिता रोजगार के कारण बाहर गए हुए हैं और घटना के समय उसकी मां घास लेने गई थीं; लौटने पर बेटी घर पर नहीं मिली।

परिवार और स्थानीय लोगों ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। मामले में नया मोड़ तब आया जब लड़की की सहेली ने बताया कि लापता लड़की ने किसी अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल नंबर से कॉल कर कहा कि वह हल्द्वानी पहुँच गई है और रहने के लिए कमरे की व्यवस्था करने को कहा था। कॉल करने वाले की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

मामले की जांच की जा रही है, कॉल की जानकारी, मोबाइल लोकेशन तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। हर पहलू की जांच कर लड़की को जल्द सुरक्षित वापस लाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top