Ranikhetnews

स्व. पूरन माहरा की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फल बांटे, पूरन माहरा के आदर्शो को किया याद।

स्व. पूरन माहरा की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फल बांटे, पूरन माहरा के आदर्शो को किया याद।

रानीखेत — स्व. पूरन माहरा की पुण्यतिथि पर रविवार को गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय, रानीखेत में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं CWC सदस्य करन माहरा के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों में फल बांटे और स्व. पूरन माहरा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

करन माहरा ने इस मौके पर स्व. पूरन माहरा के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वे केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं बल्कि जनमानस के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने बताया कि पूरन माहरा ने सारा जीवन समाजसेवा, जनकल्याण और क्षेत्रीय विकास के लिए समर्पित किया। करन माहरा ने कहा कि पूरन माहरा दूरदर्शी नेता थे जो हर वर्ग के लोकों के सुख-दुःख में साथ खड़े रहे; उनका सरल स्वभाव, विनम्रता और गरीबों के प्रति संवेदनशीलता उन्हें जनमानस में लोकप्रिय बनाती थी। उन्होंने बताया कि स्व. माहरा ने राजनीति को सेवा का माध्यम माना और अपने कार्यकाल में विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य व विकास कार्यों पर बल दिया। करन माहरा ने कहा कि उनके आदर्श आज भी नई पीढ़ी को समाज के प्रति जिम्मेदार बनाने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, अगस्त लाल साह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम अधिकारी, महिला जिला अध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय, विजय तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपक पंत के साथ विनीत चौरसिया, जिया खान, वसीम कुरैशी, पंकज गुरुरानी, संदीप बंसल, भूपेंद्र आर्या व चंद्र प्रकाश सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top