Ranikhetnews

आर्मी पब्लिक स्कूल ने रानीखेत बाजार में निकाली जागरूकता रैली, कई अन्य कार्यक्रमों का किया आयोजन।

आर्मी पब्लिक स्कूल ने रानीखेत बाजार में निकाली जागरूकता रैली, कई अन्य कार्यक्रमों का किया आयोजन।

रानीखेत, 05 जून 2026 — आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के नेचर क्लब ने विश्व पर्यावरण दिवस तथा पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर “क्लाइमेट एक्शन” विषय पर सप्ताह भर विविध कार्यक्रमों और जागरूकता गतिविधियों का सफल आयोजन किया। कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों के लिए जलवायु परिवर्तन व संरक्षण पर वृत्तचित्र दिखाया गया और विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्रीन रंगोली तथा पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश प्रतीकात्मक ढंग से प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। पर्यावरणविद् श्री जोगेन्द्र सिंह बिष्ट ने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों और उनसे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रमुख आकर्षण 05 जून को शाम 5:30 बजे गांधी चौक से विजय चौक तक निकाली गई भव्य पर्यावरण जागरूकता रैली रही। रैली में सभी स्टाफ सदस्य, विद्यार्थी और एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। एएनओ देव सिंह बिष्ट व श्री भूपेंद्र परिहार के निर्देशन में कैडेट्स ने स्वच्छता, वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली और सतत विकास के संदेश देने वाले नारे लगाए और बैनर प्रदर्शित किए। शिक्षकों ने हरित परिधान धारण कर रैली को और प्रभावी बनाया।

कार्यक्रमों के आयोजन व समन्वयन में किरन जोशी, ज्योति नेगी और तनुजा बिष्ट का विशेष योगदान रहा। सप्ताह भर चलने वाली इन गतिविधियों में शिक्षकों, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स की सक्रिय भागीदारी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश समुदाय तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन पर सभी ने स्वच्छ, हरित और सतत भविष्य के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री कमलेश जोशी सहित संपूर्ण विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top