Ranikhetnews

दहेज़ के लिए अपनी पत्नी को उतारा मौ*त के घाट, पुलिस ने 24 घंटे में आ*रोपी का किया गिरफ्तार।

दहेज़ के लिए अपनी पत्नी को उतरा मौत के घाट, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी का किया गिरफ्तार।

अल्मोड़ा जिले के खुमाड़ गांव में दहेज को लेकर को लेकर एक महिला की ह*त्या कर दी गयी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया जिसे पुलिस द्वारा त्वरित छानबीन के बाद घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई में फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ पुलिस अफसरों की सक्रिय सहभागिता रही।

दिनांक 04.06.2026 को थाना सल्ट में सूचना प्राप्त हुई कि खुमाड़ में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की ह*त्या कर दी है। जिस पर सल्ट पुलिस मौके पर पहुंची और घ*टना स्थल सुरक्षित कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। इसके अगले दिन मृ*तका के भाई रजत चंद्रा ने 05 जून को तहरीर दी जिसमें कहा गया कि विवाह (12.10.2022) के बाद से ही पति दीपक चन्द्र खर्कवाल दहेज और धन की मांग कर पत्नी भूमिका चन्द्रा (उर्फ पूजा) को बार-बार प्रता*ड़ित करता रहा। आरोप है कि 04 जून को आ*रोपी ने पत्नी के साथ मा*रपी*ट कर उसकी ह*त्या कर दी। प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सल्ट में FIR NO 13/ 2026 धारा- 80(02) बी.एन.एस. में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी।

विशेष रूप से गठित टीम ने मिले सुरागों और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर तुरंत चिन्हित संदिग्ध की खोज शुरू की। टीम ने कूपी बैंड, सल्ट में छापेमारी कर आ*रोपी दीपक चन्द्र खर्कवाल (30) को गिरफ्तार कर पंजीकृत एफआईआर में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।

पुलिस टीम व आ*रोपी:

पुलिस टीम-
1. श्री कश्मीर सिंह थानाध्यक्ष सल्ट
2. अपर उपनिरीक्षक श्री लोमेश कुमार
3. कानि0 श्री टोनेश त्यागी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top