Ranikhetnews

रानीखेत में खो गया ₹1.67 लाख रूपये कैश से भरा बैग, पुलिस ने बरामद कर असली मालिक को लौटाया।

रानीखेत में खो गया ₹1.67 लाख रूपये कैश से भरा बैग, पुलिस ने बरामद कर असली मालिक को लौटाया।

रानीखेत, 10 जून 2026 — रानीखेत पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आज सुबह खोया हुआ बैग जिसमें ₹1,67,000/- थे, सकुशल बरामद कर वास्तविक मालिक को लौटा दिया गया। मामला ग्राम टनवाडी के निवासी चंदन सिंह ने कोतवाली में दी गई रिपोर्ट के बाद प्रकाश में आया।

पुलिस के अनुसार चंदन सिंह स्टेट बैंक शाखा मजखाली में पैसे जमा करने आए थे। बैंक जाने से पहले वे रानीखेत बाजार में खरीदारी कर रहे थे, तभी उनका रुपये से भरा बैग कहीं खो गया। व्यापक तलाशी के बावजूद बैग नहीं मिला। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चन्द जोशी के निर्देशन में उपनिरीक्षक फिरोज खान और कांस्टेबल कमल गोस्वामी ने बाजार क्षेत्र में सघन चेकिंग शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जाँच की।

त्वरित छानबीन के बाद बैग चौकुनी मौना क्षेत्र में रह रही एक महिला के पास से बरामद हुआ। महिला ने बताया कि उनके पास ऐसा ही एक बैग था और गलती से दोनों बैग बदल गए थे। पुलिस ने बैग में रखी नकदी व अन्य सामान गिनकर सत्यापन के बाद उसे चंदन सिंह को सौंप दिया।

अपनी धनराशि व सामान सुरक्षित मिलने पर चंदन सिंह एवं उनके परिजन रानीखेत पुलिस की समय पर कार्रवाई, ईमानदारी और संवेदनशीलता के लिए आभारी हुए और उन्होंने अल्मोड़ा पुलिस का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top