Ranikhetnews

बड़ी उपलब्धि : आर्मी स्कूल के दो छात्रों की बनाई “पल्स प्रो कॉम्पैक्ट ईसीजी मशीन” को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने दी मंजूरी।

बड़ी उपलब्धि : आर्मी स्कूल के दो छात्रों की बनाई “पल्स प्रो कॉम्पैक्ट ईसीजी मशीन” को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने दी मंजूरी।

आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत के विद्यार्थियों हर्षित एवं शौर्य ने बड़ी सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनके द्वारा बनाई गयी “पल्स प्रो कॉम्पैक्ट ईसीजी मशीन” को परीक्षण के दौरान 94% सटीकता प्रदर्शित करने के उपरांत केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। दोनों ही छात्र सैन्य परिवारों से हैं।

विद्यालय ने कहा है कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की लगन, वैज्ञानिक सोच एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रभावी समाधान विकसित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उनकी सफलता युवा नवप्रवर्तकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा समूचे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। इस परियोजना को ज्योति नेगी, प्रियंका जोशी एवं दिव्या पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में सफलतापूर्वक विकसित किया गया। उनके प्रोत्साहन, सहयोग एवं शैक्षणिक मार्गदर्शन ने विद्यार्थियों के विचार को साकार रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर प्रधानाचार्य श्री कमलेश जोशी, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यालय स्टाफ हर्षित एवं शौर्य को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं। विद्यालय परिवार उनकी नवाचारी सोच, परिश्रम एवं उत्कृष्टता की सराहना करता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top