Ranikhetnews

कैंची धाम स्थापना दिवस के लिए प्रशासन ने जारी किया ट्रैफिक प्लान, किराया और डायवर्सन।

कैंची धाम स्थापना दिवस के लिए प्रशासन ने जारी किया ट्रैफिक प्लान, किराया और डायवर्सन।

प्रशासन ने कैंची धाम मेले के लिए व्यापक यातायात और शटल व्यवस्था की घोषणा की। मेले के दौरान हल्द्वानी, काठगोदाम, नैनीताल, भीमताल, भवाली और खैरना से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवाएं चलाई जाएंगी। परिवहन विभाग के अनुसार कुल 254 बसें और 250 टैक्सी/मैक्सी कैब शटल के रूप में परिचालित होंगी।

किराये की जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से कैंची धाम के लिए प्रति व्यक्ति किराया ₹150 निर्धारित किया गया है। नैनीताल और भीमताल से प्रति व्यक्ति किराया ₹100 तथा भवाली व खैरना से ₹50 रखा गया है।

जिलाधिकारी ने सभी शटल सेवा केंद्रों पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, तंबू और सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली (PA System) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस, परिवहन व राजस्व विभाग का एक-एक प्रतिनिधि तैनात रहेगा। सुरक्षा और स्वास्थ्य सहायता के लिए क्षेत्र में तीन एंबुलेंस व मेडिकल टीमें तैनात की जाएंगी तथा स्वास्थ्य विभाग को किसी भी आपात स्थिति से निपटने की विशेष तैयारियां रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस ने मेले के दौरान यातायात प्रवाह बनाए रखने के लिए भी कड़े निर्देश जारी किए हैं। 15 जून को होने वाले स्थापना दिवस मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने 13 जून की सुबह से 16 जून की रात तक भारी मालवाहक वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है। दूध, गैस, पेट्रोलियम, चिकित्सा सेवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं से जुड़े वाहनों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

प्रशासन ने बताया कि मेले के दौरान निजी चारपहिया वाहनों को सीधे कैंची धाम तक ले जाने की अनुमति नहीं होगी। दोपहिया वाहन भी भवाली क्षेत्र के निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करने होंगे, जहां से शटल बसों तथा छोटी गाड़ियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को कैंची धाम पहुंचाया जाएगा। भवाली, नैनीबैंड, ज्योलीकोट, हल्द्वानी सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर अस्थायी पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

डायवर्जन प्वाइंट

  1. नयागांव – रामनगर की ओर से आने वाले वाहनों को बाजपुर की ओर भेजा जायेगा.
  2. नैनीताल तिराहा कालाढूंगी – नयागांव की ओर से आने वाले वाहनों को लामाचौड़ की तरफ भेजा जायेगा.
  3. लामाचौड़- कालाढूंगी की ओर से आने वाले वाहनों को कालाढूंगी बाईपास होते हुए आरटीओ रोड तिराहा / कुसुमखेड़ा तिराहा से भेजा जायेगा.
  4. आरटीओ तिराहा- कालाढूंगी की ओर से आने वाले वाहनों को आरटीओ रोड से रामपुर रोड की ओर भेजा जायेगा.
  5. कुसुमखेड़ा तिराहा -ब्लॉक मुखानी की ओर से आने वाले वाहनों को आरटीओ रोड से रामपुर रोड की ओर भेजा जायेगाय
  6. छडैल चौराहा – आरटीओ रोड/ गैस गोदाम रोड से आने वाले वाहनों को पंचायत घर की ओर भेजा जायेगा.
  7. पंचायतघर -आरटीओ रोड से आने वाले वाहनों को शीतल होटल तिराहा की ओर भेजा जायेगा.
  8. गन्ना सेन्टर – रामपुर रोड से आने वाले वाहनों को बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा.
  9. शीतल होटल- पंचायत घर से आने वाले वाहनों को बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा.
  10. गौरापड़ाव- बरेली रोड से आने वाले वाहनों को गोलापार की ओर भेजा जायेगा.
  11. तीनपानी -बरेली रोड से आने वाले वाहनों को गौलापार की ओर भेजा जायेगा.
  12. गौलापुल तिराहा -तीन पानी की ओर से आने वाले वाहनों को गौलापार होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा.
  13. कुवंरपुर तिराहा -चोरगलिया से आने वाले वाहनों को कोठगोदाम की ओर भेजा जायेगा.
  14. नारीमन तिराहा – गोलापार से आने वाले वाहनों को शटल सेवा रेलवे स्टेशन / नगर निगम इण्टर कॉलेज से भेजा जायेगा.
  15. भीमताल तिराहा काठगोदाम नारीमन तिराहे की ओर से आने वाले वाहनों को भीमताल की ओर भेजा जायेगा.
  16. भीमताल बाईपास तिराहा काठगोदाम की ओर से आने वाले वाहनों को विकास भवन भीमताल पार्किंग व शटल सेवा की ओर भेजा जायेगा.
  17. गोरखपुर तिराहा – खुटानी से आने वाले वाहनों को विकास भवन भीमताल पार्किंग व शटल सेवा की ओर भेजा जायेगा.
    खुटानी बैण्ड- भीमताल की ओर से आने वाले वाहनों को रामगढ़ / मुक्तेश्वर भेजा जायेगा.
  18. नैनी बैण्ड -2- खुटानी की ओर से आने वाले वाहनों को नैनी बैण्ड 1 की ओर भेजा जायेगा.
  19. रामगढ़ तिराहा – नैनीबैण्ड 2 / भवाली चौराहा की ओर से आने वाले वाहनों को रामगढ़ की ओर भेजा जायेगा.
  20. भवाली तिराहा सैन्टोरियम की ओर से आने वाले वाहनों को रामगढ़ तिराहे की ओर एवं रामगढ तिराहा की ओर से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम की ओर भेजा जायेगा.
  21. नयापुल तिराहा शिप्रा नदी सैन्टोरियम की ओर से आने वाले वाहनों को भवाली तिराहे की ओर एवं भवाली तिराहा की ओर से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम की ओर भेजा जायेगा.
  22. रानीखेत पुल- रानीखेत पुल की ओर से आने वाले वाहनों को क्वारब की ओर भेजा जायेगा.
  23. बेतालघाट पुल-बेतालघाट की ओर से आने वाले वाहनों को क्वारब की ओर भेजा जायेगा.
  24. पाडली तिराहा – खैरना की तरफ से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम / दूनीखाल की ओर भेजा जायेगा.
  25. वैली ब्रिज – खैरना की ओर से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम की ओर एवं सैन्टोरियम की तरफ से आने वाले वाहनो को खैरना की तरफ भेजा जायेगा.
  26. क्वारब पुल- अल्मोड़ा की तरफ से आने वाले वाहनो को नथुवाखान की तरफ भेजा जायेगा.
  27. ओड़ाखान तिराहा- नथुवाखान की ओर से आने वाले वाहनो को मुक्तेश्वर की ओर भेजा जायेगा.
  28. लक्ष्मी खान तिराहा- नथुवाखान की ओर से आने वाले वाहनों को मुक्तेश्वर / रामगढ की ओर भेजा जायेगा.
  29. सैन्टोरियम तिराहा– नैनीताल / ज्योलीकोट की ओर से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम पार्किंग की ओर भेजा जायेगा.
  30. नैनी बैण्ड 1- मस्जिद तिराहा की ओर से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम की ओर एवं सैन्टोरियम की से आने वाले वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली की ओर भेजा जायेगा.
  31. मस्जिद तिराहा – नम्बर 1 बैण्ड / नैनीताल की ओर से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम की ओर भेजा जायेगा.
  32. नम्बर-1 बैण्ड मस्जिद तिराहा की ओर से आने वाले वाहनों को रुसी 2 की ओर एवं रुसी 2 की से आने वाले वाहनों को हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा.
  33. रूसी 2- नम्बर 1 बैण्ड की ओर से आने वाले वाहनों को रूसी एक की ओर भेजा जायेगा.
  34. रूसी 1- रूसी 2 की ओर से आने वाले वाहनों को मंगोली / कालाढूंगी की ओर भेजा जायेगा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top