Ranikhetnews

कैंचीधाम मेले में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर होम स्टे मालिक की बेटी से छेड़खानी का आरोप, जांच में शराब के सेवन की पुष्टि हुई, मुक़दमा दर्ज, हिरासत में लिए गए। देखिये वीडियो।

कैंचीधाम मेले में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर होम स्टे मालिक की बेटी से छेड़खानी का आरोप, जांच में शराब के सेवन की पुष्टि हुई, मुक़दमा दर्ज, हिरासत में लिए गए। देखिये वीडियो।

नैनीताल, 13 जून — कैंचीधाम मेले की ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर एक होमस्टे संचालक की बेटी से कथित छेड़खानी का गंभीर आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और आरोपियों का विरोध करते हुए उन्हें पीटकर कैंचीधाम पुलिस चौकी तक ले गए और चौकी का घेराव कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, देर रात लगभग 11 बजे कैंचीधाम मंदिर के पास स्थित होमस्टे में यह घटना हुई। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और आरोपियों को पकड़ लिया। भीड़ ने तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की।

घटना के बाद नैनीताल एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस बल को कलंकित करने वाले लोगों के प्रति कोई नरमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दोनों आरोपितों का जनता के सामने मेडिकल परीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए और मामले की निष्पक्ष व गंभीर जांच का आदेश भी जारी किया।

पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। प्रारम्भिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोप सही पाए गए। स्थानीय लोगों की मौजूदगी व वीडियोग्राफी के प्रमाणों के बीच दोनों पुलिसकर्मियों का अल्कोहल टेस्ट व मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों को हिरासत में लिया गया।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली भवाली में नामजद FIR दर्ज कर दी गई है। आरोपी पुलिसकर्मी वर्तमान में पुलिस हिरासत में हैं और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। निलंबन के साथ-साथ सेवा से बर्खास्तगी तक कठोरतम विभागीय कार्यवाही की प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है। आरोपितों के मूल जनपद के एसएसपी को भी रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि जांच पूरी होने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।

VIDEO :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top