Ranikhetnews

नैनीताल: सरिताताल में कार झील में गिरी, सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए।

नैनीताल: सरिताताल में कार झील में गिरी, सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए।

नैनीताल जिले के सरिताताल इलाके में सोमवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर झील में गिर गई, लेकिन स्थानीय लोगों और यात्रियों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बच गए। यह घटना करीब शाम 5:30 बजे नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर हुई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार यूपी नंबर UP-21-CC-5213 हुंडई i10 अचानक अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे लगे सुरक्षा रेलिंग से टकरा कर सीधे सरिताताल झील में जा गिरी। कार में मुरादाबाद के आलम व बुलंदशहर के उमेर सहित चार पर्यटक और चालक सवार थे। कार पानी में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों और उपस्थित अन्य पर्यटकों की तेजी व दखलअंदाजी से सभी चार पर्यटन और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय निवासी और अन्य लोगों की तत्परता रही, जिन्होंने कई यात्रियों को खींचकर बाहर निकाला। किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के कारणों की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हुई है; पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटना की जांच कर रहे हैं।

VIDEO:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top