Ranikhetnews

आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से आयोजित हुआ।

आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से आयोजित हुआ।

रानीखेत। आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने किया। विद्यालय में आयुर्वेद व योग प्रशिक्षक निभा सिंह तथा नीलिमा ने विद्यार्थियों को प्राणायाम, ध्यान और विभिन्न योगासनों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने योग से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में भी जानकारी दी।

79 यूके बटालियन एनसीसी, नैनीताल के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा एनसीसी कैडेट्स ने सक्रिय भागीदारी की। एएनओ देव सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में कैडेट्स ने भी योगाभ्यास में भाग लिया। विद्यालय के समस्त शिक्षक व स्टाफ ने भी सामूहिक योगाभ्यास में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने योग के प्रति जागरूकता और उत्साह प्रदर्शित किया।

प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और यह स्वस्थ जीवन व शांत मन के लिए आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से योग को रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया। कार्यक्रम समापन पर सभी ने स्वस्थ जीवन की प्रतिज्ञा लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top