Ranikhetnews

रानीखेत में भाजपा युवा मोर्चा की जिला व मंडल टोली बैठक संपन्न। प्रदेश महामंत्री दीप कोस्यारी ने मार्गदर्शन किया।

रानीखेत में भाजपा युवा मोर्चा की जिला व मंडल टोली बैठक संपन्न। प्रदेश महामंत्री दीप कोस्यारी ने मार्गदर्शन किया।

संवाददाता, रानीखेत। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला रानीखेत की जिला व मंडल टोली बैठक बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष साहिल बेलवाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री दीप कोस्यारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष घनश्याम भट्ट भी मौजूद रहे और कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश बिष्ट, कार्यक्रम संयोजक महेंद्र बिष्ट, सह-संयोजक मनीष जोशी व अमन कुमार, जिला महामंत्री नरेंद्र बिष्ट सहित सभी जिला व मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक विस्तार, आगामी कार्यक्रमों, युवा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और जनसरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

प्रदेश महामंत्री दीप कोस्यारी ने संगठन की नीति और कार्यशैली पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया और आने वाले दायित्वों के प्रति प्रेरित किया। उनके अनुभवपूर्ण सुझावों ने बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूती देने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिये पूर्ण समर्पण से काम करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top