Ranikhetnews

रोड नहीं तो वोट नहीं – एरोली के ग्रामीणों का सरकार और जनप्रतिनिधियों से उठा भरोसा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

रोड नहीं तो वोट नहीं – एरोली के ग्रामीणों का सरकार और जनप्रतिनिधियों से उठा भरोसा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

रानीखेत नगर से सटे एरोली गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क न बनने पर आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। ग्राम प्रधान राजेंद्र चंद्र तथा जिला पंचायत सदस्य हिमांशु आर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचा और संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि दशकों से एरोली में सड़क जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है। सड़कों के अभाव में विशेषकर बरसात के दौरान बुढ़े और स्कूल जाने वाले बच्चों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तथा कई बार लोग घायल भी हो चुके हैं. समस्त ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें सड़क निर्माण के सिवाय केवल आश्वासन दिए गए हैं जबकि ठोस कार्य नहीं हुआ। ऐसे में जनप्रतिनिधियों पर उनका विश्वास कम हुआ है। इसलिए रोड के बिना वह आगामी 2027 के चुनावो में मतदान नहीं करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों द्वारा शीघ्र सड़क निर्माण की स्वीकृति और कार्ययोजना नहीं दी जाती है तो पूरा गांव आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान राजेंद्र चंद्र, जिला पंचायत सदस्य हिमांशु आर्य, जगदीश सिंह, राजेंद्र बिष्ट, पूरन सिंह, शोभन सिंह, राहुल कुमार, दीवान नेगी, हेमू बिष्ट आदि शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top