Ranikhetnews

सारी हदें हुयी पार : हल्द्वानी से रानीखेत 11 घंटे में पहुंची केमू की बस। द्वाराहाट, चौखुटिया और अन्य ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों ने बस में बितायी रात।

सारी हदें हुयी पार : हल्द्वानी से रानीखेत 11 घंटे में पहुंची केमू की बस। द्वाराहाट, चौखुटिया और अन्य ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों ने बस में बितायी रात।

कैंची धाम मार्ग पर जोरदार ट्रैफिक जाम के कारण शनिवार को यात्रियों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हल्द्वानी से दोपहर 1 बजे रवाना हुई केमू बस रात्रि लगभग 12 बजे रानीखेत स्टेशन पहुंच सकी। चौखुटिया, द्वाराहाट और आसपास के ग्रामीण इलाकों को जाने वाले यात्री रात भर बस में ही फंसे रहे और कई को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अगली सुबह तक इंतजार करना पड़ा। इस तरह कई यात्रियों को हल्द्वानी से अपने घर तक पहुंचने 17 से 18 घंटे तक लग गए।

Demo Picure

इस दौरान केवल कैंची धाम में ही जाम नहीं था, बल्कि हल्द्वानी से भीमताल, भवाली कैंची धाम तक लगातार जाम में गाड़िया फँसी रही। वीकेंड होने से आवागमन अधिक था, जिस कारण लोग और भी परेशान हुए। लंबे समय तक जाम में फंसने के कारण कई यात्रियों के निर्धारित कार्य प्रभावित हुए और उनके परिजन भी रात भर बेचैन रहे। कुछ परिजनों को मध्यरात्रि के बाद रानीखेत बस स्टेशन तक जाकर अपने रिश्तेदारों को लेने के लिए जाना पड़ा। स्थानीय लोगों ने सड़क पर व्यवस्था और यातायात पुलिस की सक्रियता पर चिंता जताई और आने वाले समय में बेहतर समन्वय की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top