Ranikhetnews

ब्लॉक कार्यालय ताड़ीखेत में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रदर्शन, विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाया।

ब्लॉक कार्यालय ताड़ीखेत में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रदर्शन, विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाया।

रानीखेत , 30 जून 2026 — ताड़ीखेत विकास खंड में आज कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विकास कार्यों के आवंटन में कथित भेदभाव के विरोध में प्रदर्शन कर ब्लॉक प्रमुख व खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य रचना रावत, खुशाल मेहरा (जैनौली), प्रेमा देवी (गंगोड़ा), प्रभात नेगी (पापड़ा), महिपाल बिष्ट (मलौना), वीरेंद्र कुमार (झलौड़ी), महेंद्र सिंह (का लनू) व अर्जन आल्मिया काण्डे सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ज्ञापन में सदस्यों ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों का वितरण पक्षपातपूर्ण तरीके से किया जा रहा है और सभी निर्वाचित सदस्यों के क्षेत्रों को समान रूप से काम नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने मांग की कि बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों में समान रूप से कार्य आवंटित किए जाएँ।सदस्यों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई और समान आवंटन सुनिश्चित नहीं हुआ तो वे ताड़ीखेत खंड कार्यालय में तालाबंदी, धरना‑प्रदर्शन और अन्य लोकतांत्रिक उपायों पर उतरेंगे। सदस्यों ने ऐसी स्थिति की पूरी जिम्मेदारी ब्लॉक प्रमुख और खंड विकास अधिकारी पर ठहराई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top