Ranikhetnews

रानीखेत व्यापार मंडल चुनाव : चुनाव के लिए अयोग्य ठहराने को संदीप गोयल ने बताया एकतरफा कार्यवाही, अपना पक्ष रखने को प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र।

रानीखेत व्यापार मंडल चुनाव : चुनाव के लिए अयोग्य ठहराने को संदीप गोयल ने बताया, एकतरफा कार्यवाही, अपना पक्ष रखने को प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र।

रानीखेत में व्यापार मंडल के आगामी चुनाव को लेकर विवाद तेज होता जा रहा है। नगर व्यापार मंडल के निवर्तमान महासचिव संदीप गोयल ने प्रांतीय अध्यक्ष को पत्र भेजकर उन पर चुनाव से वंचित किए जाने को लेकर गंभीर आपत्ति जताई है और संगठन पर प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

गोयल ने अपने पत्र में कहा है कि 26 जून को प्रांतीय अध्यक्ष और चुनाव समिति के पदाधिकारियों की ओर से चुनाव प्रक्रिया संबंधी एक बैठक आयोजित की गई, लेकिन उस बैठक की सूचना नगर व्यापार मंडल के निवर्तमान पदाधिकारियों को नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि उनकी अनुपस्थिति में ही ऐसा निर्णय ले लिया गया जिससे वे चुनाव लड़ने से रोक दिए गए।

संदीप गोयल का कहना है कि उन्हें सबसे अधिक आश्चर्य इस बात है कि निर्णय की जानकारी उन्हें संगठन की ओर से आधिकारिक रूप में नहीं दी गयी बल्कि समाचार-पत्रों के माध्यम से मिली, जो कि एकतरफा और अन्यायपूर्ण कार्रवाई है। उन्होंने पत्र में लिखा कि किसी भी सदस्य के विरुद्ध निर्णय लेने से पहले उसका पक्ष सुना जाना आवश्यक है, लेकिन उन्हें अपना स्पष्टीकरण देने का अवसर तक नहीं दिया गया।

प्रांतीय अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में संदीप गोयल ने अनुरोध किया है कि उनके विरुद्ध जो आरोप लगे हैं, उनकी विस्तृत जानकारी उन्हें उपलब्ध करवाई जाए ताकि वे तथ्यों के आधार पर अपना पक्ष रख सकें। साथ ही उन्होंने संगठन से कहा है कि यदि उनके खिलाफ कोई शिकायत या आपत्ति है तो उसे उन्हें बताकर निष्पक्ष सुनवाई का अवसर प्रदान किया जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top