Ranikhetnews

रानीखेत में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया बस स्टेशन बनेगा , विधायक डॉ० प्रमोद नैनवाल ने किया भूमि पूजन।

रानीखेत में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया बस स्टेशन बनेगा , विधायक डॉ० प्रमोद नैनवाल ने किया भूमि पूजन।

रानीखेत — जर्जर हालत में पहुँचे रोडवेज डिपो के स्थान पर नया आधुनिक बस टर्मिनल बन जाएगा। शनिवार को रानीखेत रोडवेज स्टेशन परिसर में विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने नए बस डिपो के निर्माण का विधिवत भूमि-पूजन कर परियोजना का शुभारम्भ किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई गई।

प्रशासन ने बताया कि परियोजना कुल ₹9.03 करोड़ की लागत से विकसित की जाएगी और इसे लगभग डेढ़ वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस राशि से बहुमंजिला भवन, नया बस स्टैंड, सुव्यवस्थित पार्किंग तथा यात्रियों के लिए स्वच्छ पेयजल, विशाल प्रतीक्षालय, सीसीटीवी निगरानी जैसी आधुनिक सुविधाएँ विकसित की जाएँगी। अधिकारियों का कहना है कि इससे रानीखेत नगर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।

अधिकारियों ने बताया कि पुराने डिपो की जर्जर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परियोजना के लिए ₹9,03,00,000 की स्वीकृति दी थी और पूरा होने पर यात्रियों व स्टाफ के लिए बेहतर सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएँगी। भूमिपूजन के अवसर पर परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक धर्मानंद जोशी, गिरीश चमोली, मदन सिंह बिष्ट, सुरेश आर्य, लाल सिंह, हरीश बुधानी तथा भाजपा के संदीप गोयल, उमेश पंत, खजान पांडे, साहिल बेलवाल सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top