Ranikhetnews

रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज के छात्र गौरव का IIT खड़गपुर में चयन, विद्यालय परिवार ने जताई ख़ुशी।

रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज के छात्र गौरव का IIT खड़गपुर में चयन, विद्यालय परिवार ने जताई ख़ुशी।

रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज के छात्र गौरव ने इस साल JEE परीक्षा में सफलताप्राप्त कर IIT खड़गपुर में स्थान पाया है। गौरव ने इंटर की पढ़ाई मिशन इंटर कॉलेज से पूरी की थी और बोर्ड परीक्षा में 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। उन्होंने घर पर ही JEE की तैयारी की और अपने पहले प्रयास में ही IIT में चयनित हो गए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमन्त कुमार अग्रवाल ने बताया कि गौरव शुरू से ही होनहार और मेहनती छात्र रहे हैं। वे पढ़ाई के साथ अन्य प्रतियोगिताओं में भी भाग लेते रहे हैं। प्रधानाचार्य ने गौरव की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने चयन के बाद गौरव ने स्कूल आकर अपने सभी अध्यापकों का धन्यवाद किया। विद्यालय के अध्यापक नितिन वर्ग, कंचन कुमार पांडे, संजय दास, विनय कुमार सिंह और अजय चंद्र ने भी गौरव को बधाई दी और उनके सफल करियर के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top