Ranikhetnews

9 और 10 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने जारी अलर्ट, भरी बारिश की चेतावनी, अधिकारियों को सचेत रहने के निर्देश।

9 और 10 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने जारी अलर्ट, भरी बारिश की चेतावनी, अधिकारियों को सचेत रहने के निर्देश।

देहरादून, 08 जुलाई 2026 — भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून ने 09 व 10 जुलाई, 2026 को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से बेहद भारी वर्षा तथा आकाशीय बिजली और तेज वर्षा के दौर की चेतावनी जारी की है। इससे सावधान करते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक एहतियाती और सतर्कता संबंधी निर्देश भेजे हैं।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 09 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चम्पावत जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ जगहों पर भारी वर्षा की संभावना देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 10 जुलाई के लिए पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत और बागेश्वर जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा, जबकि देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट जारी है।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों से मौसम विभाग की सावधानियों का पालन करने की अपील करते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने का अनुरोध किया। उन्होंने विशेष रूप से पर्वतीय एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से परहेज़ करने, नदियों-नालों व बरसाती गधेरों के पास न रहने तथा ख़राब मौसम में सुरक्षित स्थान पर बने रहने पर ज़ोर दिया।

सुमन ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरन्त स्थानीय प्रशासन या आपातकालीन सेवाओं से संपर्क करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर भरोसा रखें। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को भी निर्देश दिए हैं कि संभावित आपदा से निपटने हेतु आवश्यक संसाधन व मानवीय बल सुनिश्चित करते हुए 24×7 सतर्कता बनाए रखें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top