Ranikhetnews

रानीखेत के इस गांव में एक ही रात तीन घरों में हुई चोरी, पहले भी चोरी की कई घटनाए हो चुकी, ग्रामीणों में दहशत।

रानीखेत के इस गांव में एक ही रात तीन घरों में हुई चोरी, पहले भी चोरी की कई घटनाए हो चुकी, ग्रामीणों में दहशत।

रानीखेत खैरना मोटर मार्ग पर पिलखोली के निकट विकासखंड ताड़ीखेत के ग्राम सरोली में बीती रात तीन घरों में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा की भावना फैल गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार चोरों ने मथुरा दत्त पांडेय, भुवन चन्द्र पांडेय और मनोज पांडेय के घरों में घुसकर बतरन, दरी और अन्य घरेलु सामान लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवारों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर प्राथमिक जांच शुरू कर दी और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाने की बात कही है। घटना की जानकारी पाकर ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से बातचीत कर आवश्यक जानकारी ली। ग्राम प्रधान ने जिला प्रशासन और पुलिस से त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

ग्रामीणों ने कहा कि इससे पहले भी गाँव में कई घरों में चोरी की घटनाएँ हो चुकी हैं, जिसके कारण वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, खासकर वे परिवार जो कार्य या अन्य कारणों से गाँव से बाहर रहते हैं। ग्रामीणों और ग्राम प्रधान ने पुलिस गश्त बढ़ाने, मुख्य मार्गों व सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और त्वरित पेट्रोलिंग की माँग दोहराई है ताकि भविष्य में ऐसे घटनाओं पर प्रभावी रोक लगायी जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top