Ranikhetnews

विश्व हिन्दू परिषद् ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत नेशनल इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण अभियान चलाया।

विश्व हिन्दू परिषद् ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत नेशनल इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण अभियान चलाया।

रानीखेत — विश्व हिन्दू परिषद् रानीखेत द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत नेशनल इंटर कॉलेज में आज व्यापक वृक्षारोपण अभियान और पर्यावरण विषयक गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर हरित आवरण बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना बताया गया।

आयोजकों ने बताया कि यह अभियान नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा तथा स्थानीय युवाओं और विद्यालयों के सहयोग से भविष्य में और अधिक वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने की योजना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन पन्त ने की। नेशनल इंटर कॉलेज रानीखेत के प्राचार्य सुनील जोशी, नव चेतना मंच के पंकज चौहान तथा समाजसेवी और सेवानिवृत्त असिस्टेंट कमांडेंट दीप पाण्डेय ने गोष्ठी में अपने विचार रखकर पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन विश्व हिन्दू परिषद् जिला महामंत्री विपिन कुमार भार्गव ने किया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष नवल किशोर पाण्डेय, मनमोहन मेहरा, पराशर तिवारी, नवीन चंद्र पन्त, नेशनल स्कूल की अध्यापिका विमला रावत तथा पूरा स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा। वन विभाग के नवीन तिवारी (वन बीट अधिकारी), भूपाल मेहता (वन बीट अधिकारी), बीट प्रभारी अमर सिंह, संजय रावत व अनेक छात्र-छात्राएँ भी समारोह में शामिल हुए और पौधे रोपकर कार्यक्रम में सहयोग किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top